अमेरीका का एरिजोना शहर आज दुनिया में मुख्यतः एक अनोखे आइडिया के कारण विख्यात हो गया है। सन 2005 की बात है। डा जॉन बासो आकोहोमा शहर में सात वजन घटाने के केन्द्रों को चला रहे थे। रोज एक ही बात, यह खाओ, वह मत खाओ, इतना घूमो, उतना दौ़ड़ो। लोग इन केन्द्रों पर आते। कुछ दिन इन सलाहो को मानते और फिर वही कैलोरी युक्त फास्ट फुड खाने और व्यायाम न करने की प्रवृत्ति में चले जाते। डा जान का बिजनेस ठीक चल नही रहा था। डा जान अमेरीकन मेडिकल एशोसियेशन द्वारा सर्टिफाइड डाक्टर नही है। मुख्यतः न्यूट्रिशन के विशेषज्ञ हैं औऱ अमेरीका में भी बिना डिग्री वाले डाक्टरों की भरमार है। डा जान बासो को सूझा कि जिन्दगी मुख्यतः फऩ एवं एनज्वायमेन्ट के लिए है, लोग यही चाहते हैं और इसी को देने वाला कोई बिजनेस क्लिक कर सकता है।
इसी आइडिया को उन्होंने दिसम्बर 2005 में एरिजोना शहर में हार्ट एटैक ग्रिल नामक एक छोटे से रेस्टोरेन्ट को खोलकर नया अंजाम दिया। शहर के एक गैस स्टेशन के बगल में इस रेस्टोरेन्ट को खोला। रेस्टोरेन्ट के बाहर एक बड़ा सा बोर्ड लगवाया जिसपर यह लिखा था सावधान यह जगह आपके हेल्थ के लिए बहुत खराब है। इसको पढ़कर वहां से गुजरने वालों लोगों में उत्सुकता जगी। उत्सुकता को शान्त करने शहरवासी धीरे-धीरे वहां पहुंचने लगे। जो वहां खाने गया,वहां के स्टाइल और विचित्रता से अभिभूत हो गया। पूरा रेस्टोरेन्ट अस्पताल के थीम पर चल रहा था। ये लोग अपने को दुनिया का सबसे खतरनाक फुड परोसने के लिए ही क्लेम कर रहे थे। यहां वेटर की जगह हसीन नर्सो को रखा गया था। वस्तुतः वह डिग्री प्राप्त नर्से नहीं थी बल्कि हसीन नखड़ों और उत्तेजक कम कपड़ों वाले ड्रेस से सजी वालाएं थी। खाने के आर्डर लेने को वहां प्रिसक्रिपशन कहा जाता है और कस्टमर यानि ग्राहक को पेशेन्ट। किचेन को वहां क्लिनीक कहा जाता है। रसोइया को वहां सर्जन कहा जाता है।
रेस्टोरेन्ट में बड़े-बड़े बोर्ड लगे है जिन पर लिखा है टेस्ट वर्थ डाइंग फॉर यानि इतना स्वादिष्ट बर्गर कि भले उसे खाकर जान चली जाए मगर खाकर जीवन धन्य कीजिए। यहां के मीनु में चार तरह के बर्गर दिए जाते हैं। 1- सिंगल बाई पास बर्गर 2-डबल बाइपास बर्गर 3- ट्रिपल बाईपास बर्गर एवं 4- क्वाडरपल बाईपास बर्गर। यह बर्गर की साइज के अनुसार नामाकरण हुआ है। बाईपास शब्द हार्ट की बाईपास सर्जरी से तावतुक रखता है। विदित है कि जितना ज्यादा फास्ट फुड खाएगे हार्ट की उतनी ही नली में ब्लॉक होता है। कम फैट वाला बर्गर हार्ट की कोरोनरी नली में कम ब्लॉक बनाता है। इस रेस्टोरेन्ट के बाईपास बर्गरो का वजन 200 से 900 ग्रा का होता है और इसको खाने से आठ हजार कैलोरी शरीर में जाती है। एक बर्गर की कीमत 15 डॉलर है। इन बर्गरो में बीफ को सबसे खतरनाक तेल लाई जो सुअर की चर्बी से निकलता है, उसमे फ्राई किया जाता है। बर्गर के साथ सिगरेट, बीयर, लीकर एवं लबालब सुगर से भरी मैक्सिन कोका-कोला भी दी जाती है। यहां दुनिया कि सबसे बड़ी बर्गर बनती है। जो जो लोग उसेपूरा खा लेते है उन्हें वीलचेयर पर बैठा कर कमसीन नर्स उनके कार तक छोड़ती है। इससे आदमी को चलना नही पड़ता और कैलोरी की खपत न हो इसका ख्याल रखा जाता है। रेस्टोरेन्ट के बाहर एक कारडियेक एम्बुलेन्स हमेशा खड़ी रहती है।
इस अनोखे स्टाइल के विवादास्पद अंदाज का मामला अमेरीका मे धीरे-धीरे इतना गरमाया कि हर अखबार और टी.वी. चैनल इसे स्वतः कवर करता गया। विज्ञापन पर बिना एक डॉलर खर्च किए मिडिया की मेहरबाी से पूरे अमेरीका में इस रेस्टोरेन्ट ने तहलका मचा दिया। डा जॉन बासो टी.वी. चैनलो पर लगातार दिखने लगे। ऐरिजोना एटोरनी बोर्ड न सन 2006 में डा जॉन बासो को गिरफ्तार भी किया। इससे कन्ट्रोवर्सी और बढ़ी। एरिजोना बोर्ड ने उनके वेटरो को नर्स कहे जाने एवं नंगापन परोसने का इल्जाम लगाते हुए केसदायर किया, मगर मार्च 2010 में फ्रिडम आफ स्पीच का मामला समझते हुए डा जान बासो को बरी कर दिया। आज दुनिया भर से लोग एटीजोना केवल उस रेस्टोरेन्ट का मजा लेने जाते हैं। इसका ब्रान्च अमेरीका के अन्य तीन शहरों में खोल दिया गया है और डा जान बासो की योजना इसे दुनिया में मशहूर शहरों तक ले जाने की है। डा जान बासो कहते है कि वे अपने यहां आने वालों को कहते हैं कि यहां खाने बस एक बार आओ।
बार-बार आओगे तो आइ विल किल यू। अमेरीका के पांच उभरते नए उद्योग पतियो में डा जान बासो का नाम आने के बाद इस रेस्टोरेन्ट की प्रसिद्धि में चार चांद लग गए हैं। डा जान कहते हैं कि उनके वहां चिप्स को फलैटलाइनर कहते हैं। हार्ट की मानिटर पर जब आदमी मर जाता है तो ईसीजी के फ्लैट लाइन से जुड़ा है। फन और उन्माद में उनके रेस्टोरेन्ट में खाने वाले हैपी लोगों को वस्तुतः डा जान बासो यह सन्देश दे रहे हैं कि फास्ट फुड का सेवन कितना खतरनाक है हमारे हेल्थ के लिए। बस तरीका एकदम अलग है।